अलास्का (Alaska) में अब सूर्य की रोशनी लोगों तक 2 महीने बाद पहुंचेगी। ये अविश्वसनीय है लेकिन सच है! यहां के लोग महीनों बिना सूर्य की रोशनी के रहते हैं। हर वर्ष ठंड के मौसम में अलास्का शहर अंधेरे के लिए तैयार हो जाता है। लगभग 4000 निवासियों को सूरज अब 22 जनवरी,2021 को दिखेगा (Alaska will see sun in 2021).
आइए जानते हैं किस शहर में 2 महीने तक रहेगा अंधेरा और 2021 में होगा सूर्योदय?
यूटाकियाविक में छाएगा अंधकार
- यूटाकियाविक, उत्तरी अलास्का का एक कस्बा है।
- इसे पूर्व में बैरो के नाम से जाना जाता था।
- इस कस्बे ने आखिरी सूर्यास्त 15 नवंबर,2020 को देखा।
- यहां के लोगों को अब 2 महीनों तक रात का अनुभव होगा।
- ध्रुवीय रात के तौर पर जाना जाता है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि सूरज के दर्शन अब उन्हें अगले वर्ष यानी 2021 में होगा।
- अलास्का सूर्य का स्वागत 2021 में 22 जनवरी को सूर्योदय के साथ करेगा।
- इतना ही नहीं, साथ में यह इलाका कठोर सर्दियों के चपेट में भी आएगा।
- अलास्का वासियों के लिए उनके सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है।
- कड़ाके की ठंड के साथ उन्हें 2 महीने बिना सूर्य के रोशनी के रहना है।
नहीं होगा पूर्ण अंधकार



ध्रुवीय रात का यह अर्थ नहीं है कि पूरा शहर रात के अंधेरे में सराबोर हो जाएगा। ध्रुवीय रात शब्द का प्रयोग रात से अधिक समय तक के लिए होता है। क्योंकि हर साल ये अलास्का में होता है इसलिए लोग इसके लिए तैयार रहते हैं। अंधेरे की वार्षिक चरण में अलास्का शहर प्रवेश कर चुका हैै।
होता है 24 घंटे का दिन
ग्रीष्म संक्रांति के वक्त इस इलाके में सूर्य 24 घंटों तक आकाश में दिखता है। रात के वक्त भी इस रहस्यमय शहर में सूरज रहता है। इसके पीछे भी एक कारण है। चरम उत्तरी ध्रुव और आर्कटिक क्षेत्र के कारण होता है। यह सूरज को क्षितिज से 6 डिग्री नीचे सेट करता है।
Also read:
https://www.liveakhbar.in/2020/11/ncb-arrests-bharti-singh.html
More Stories
Best Anime like Code Geass on Netflix You should totally watch
What is VPN? Best free VPN extensions for Chrome
Reliance to Embed its E-Com Service into WhatsApp, report says