टॉम एंड जेरी वापस आ गए हैं | बेहद प्रसिद्ध और लोकप्रियता कार्टन कैरेक्टर टॉम एंड जेरी पर आधारित वास्तविक दुनिया से जुड़ी फिल्म अगले साल 5 मार्च को रिलीज होगी | 17 नवंबर, मंगलवार को फिल्म का 1.31 मिनट का ट्रेलर लांच किया गया | इस फिल्म में भी दोनों एक दूसरे के विरोधी नजर आ रहे है, लेकिन एक नए अंदाज में | दोंनो फिल्म में न्यूयॉर्क के सबसे पुराने होटलों में से एक में कहर बरपा रहे हैं |
फिल्म संबंधी जानकारी –
यह फिल्म आंशिक रूप से एनिमेटेड है, जिसमें जानवरों (टॉम एंड जेरी) की एनीमेशन शैली है जिसे हमने टेलीविजन कार्टून में देखा था, लेकिन इसका बाकी हिस्सा लाइव-एक्शन है, जो इस फिल्म को एक वास्तविक अनुभव देता है। बेशक, कहानी के केंद्र में एक बिल्ली और माउस के साथ, कोई भी इसे यथार्थवादी (वास्तविक) होने की उम्मीद नहीं करेगा।
टॉम और जेरी न्यूयॉर्क में उतरते है | जेरी न्यूयॉर्क की एक होटल में उतरते हैं जो “सदी की शादी” की मेजबानी करने जा रहा है। होटल अपनी माउस की समस्या से छुटकारा पाना चाहता है, इसलिए उन्हें एक बिल्ली मिलती है, जो टॉम के रूप में होती है |
नई फिल्म में क्लासिक विलियम हन्ना और जोसेफ बारबेरा के चरित्रों टॉम एंड जेरी को 21 वीं सदी में ले जाया जाएगा |
- फिल्म निर्देशित – टिम स्टोरी |
- फिल्म निर्मित – क्रिश देफारिया |
- फिल्म लेखक – केविन कॉस्टेलो |
- म्यूज़िक – क्रिस्टफर लेन्र्ट्ज़ |
- सिनेमैटोग्राफी – एलन स्टीवर्ट |
- संपादित – पीटर एस.इलियट |
- प्रोडक्शन कंपनियों – वार्नर एनिमेशन ग्रुप, टर्नर एंटरटेनमेंट कंपनी, द स्टोरी कंपनी |
- डिस्ट्रीब्यूटिड – वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स |
- देश भाषा – संयुक्त राज्य अमेरिका |
- भाषा – अंग्रेजी |
- फिल्म स्टार्स – क्लो ग्रेस मोरेट, माइकल पेना, रॉब डेलाने, कॉलिन जोस्ट और केन जियोंग हैं।
इतिहास –
इस कार्टून की शुरुवात 1940 में हुयी उस वक्त यह केवल एक चूहे और बिल्ली के बीच नोक झोंक और लड़ाई का शो ही हुआ करता था | इन दोनों कैरेक्टर्स का कोई नाम नही दिया गया था, पर इसकी बेहद बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इनके नाम रखने की आवश्यकता महसूस होने लगी थी | शुरुवात में टॉम और जेरी नाम जेस्पर और जिंक्स रखा गया था | कुछ समय बाद एक कम्पटीशन के जरिए से एक स्थायी नाम खोजने की कोशिश की गई | एनिमेटर जॉन कोर ने इस कम्पटीशन को जीता और उनके सुझाए नाम टॉम एंड जेरी रखा गया, उन्हें 50 डॉलर का इनाम दिया गया | इसके बाद से यह कैरेक्टर्स आज तक इसी नाम जाने जाते है, यद्यपि टॉम का पूरा नाम थॉमस है |
More Stories
Samman Tiranga – Spreading awareness among citizens for the Indian Flag
The Boys Season 3 Release Date, Plot, Cast, And More
Asur Season 2 Release Date, Cast, Plot, and More Details