भारत में पिछले 24 घंटों में 30,548 कोरोना के नए मामले सामने आए | यह आकड़ा पिछले 4 महीनों में 1 दिन में सबसे कम दर्ज होने वाले आकड़ा हैं | इससे पहले 15 जुलाई को 29,429 मामले सामने आए थे | देश में पिछले 24 घंटों में 435 व्यक्तियों की मौत हुई, वही रिकवरी रेट देखा जाए तो 43,851 मरीज़ ठीक हुए है | 24 घंटों कुल 8,61,706 टेस्ट भी हुए हैं |
16 नवंबर यानि आज सुबह तक के कुल कोरोना मामलों की संख्या 88,45,127 है | वही मौतों की संख्या 1,30,070 है | कोरोना से अब तक 82,49,579 मरीज ठीक भी हो चुके है | कोरोना का रिकवरी रेट देश में 93.26% अभी चल रहा है | अब तक के कुल एक्टिव केसों की संख्या 5.26% यानी 4,65,478 और कुल टेस्ट की संख्या 12,56,98,525 तक पहुंच गई है |
देश कोरोना से रोजाना होने वाली मौतों के मामलों में अब चौथे स्थान पर –
भारत धीरे-धीरे ही सही लेकिन कोरोना से जंग लड़ने में कही न कही सफल हो रहा है | भारत कोरोना से रोजाना होने वाली मौतों में चौथे स्थान पर आ गया है | वही अमेरिका के बाद फ्रांस और ब्राजील दूसरे और तीसरे स्थार पर आ गए है |
अमेरिका में पिछले एक हफ्ते में 8,246, फ्रांस में 4,026, ब्राजील में 3,631, भारत में 3,626, इटली में 3,501 और मेक्सिको में 3,301 मौतें हुई है | वही रोजाना होने वाली मौतों के आंकड़ो पर ध्यान दे तो अमेरिका में 1,178, फ्रांस में 575, ब्राजील में 519, भारत में 518, इटली में 500 और मेक्सिको में 472 मौतें हो रही हैं |
देश में मौतों के आंकड़ों में आई कमी का कारण –
पिछले सात दिनों मे भारत में कुल 3626 मौतें हुई, जो अमेरिका से आधे से भी कम हैं | अगर दुनिया में कोरोना से रोजाना होने वाली मौंत का आंकड़ा देखा जाए तो भारत में दुनिया के सिर्फ 5.21% मौतें ही हो रही हैं | पिछले कुछ महिनों में दिल्ली और बिहार ही एसे राज्य हैं, जहां मौतों में बढ़ोतरी हुई है | जबकि देश के अन्य राज्यों में मौतों की रफ्तार कम हुई है | यही कारण है कि देश में मौतों के आंकड़ों में गिरावट आई है |
More Stories
Jack Ryan Season 3 Release Date, When it Will be Aired?
Sherlock Season 5 release date? What will happen next? Know here
Betaal Season 2 Release Date on Netflix approaching soon!