नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) ने दोबारा बिहार में अपना परचम लहराया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का गठबंधन एनडीए फिर से बिहार में अपनी अवधि की शुरुवात करने के लिए तैयार है। इलेक्शन कमिशन ऑफ़ इण्डिया (ECI) के डाटा के अनुसार एनडीए की सारी पार्टियों, बीजेपी, जदयू, विकासशील इन्सान पार्टी, और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) ने 243 कुल सीटों में से 125 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है, जबकि बहुमत के लिए कुल 122 सीटों की आवश्यकता है।
शुरुवात के रुझानों के अनुसार आरजेडी आगे थी लेकिन जैसे जैसे मतगणना होती गई, अंत में एनडीए ने बाज़ी मार ली और आरजेडी 15 सीट से पीछे रह गई। आरजेडी, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इण्डिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इण्डिया (मार्क्सिस्ट) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इण्डिया (मार्क्सिस्ट – लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के महागठबंधन ने साथ में 110 सीटों पर जीत हासिल की।
बिहार में किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें।
ऑल इण्डिया मजलिस – ए – इत्तेहादुल मुस्लिमीन : 5
बहुजन समाज पार्टी : 1
भारतीय जनता पार्टी : 74
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इण्डिया : 2
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इण्डिया (मार्क्सिस्ट) : 2
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इण्डिया (मार्क्सिस्ट – लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) : 12
इंडिपेंडेंट : 1
जानता दल (यूनाइटेड) : 43
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) : 4
इंडियन नेशनल कांग्रेस : 19
लोक जन शक्ति पार्टी : 1
राष्ट्रीय जनता दल : 75
विकासशील इन्सान पार्टी : 4
बावजूद इसके के तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी सरकार बनाने में नाकामियाब रही, लेकिन अकेली आरजेडी 75 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करा कर सबसे बड़ी सिंगल पार्टी बन गई है। साथ ही नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने 43 सीट जीती जबकि बीजेपी ने 74 सीटें जीती। एक कार्यकर्ता का कहना है ” ये ना भूले के ये सब हमारे लिए कितना मुश्किल था। चौथी पर सरकार बनाना आसान नहीं है, बहुत से मुख्यमंत्री ये करने में असमर्थ हैं। लेकिन मीडिया की अनेक कथाओं के बावजूद नीतीश कुमार ने ये कर के दिखाया है। “
More Stories
Thor 4 release date, Cast & everything about Thor Love and Thunder
Black Panther 2 Release Date In India & Star Cast, Plot,
Mission Impossible 7 arriving soon! What’s the release date?