बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे चरण के मतदान के पश्चात विभिन्न न्यूज़ चैनलों के द्वारा जारी किए गए।
जारी किए गए एग्जिट पोल ने राजनीतिक दलों एवं उनके कार्यकर्ताओं की सुगबुगाहट बढ़ा दी है| हर तरफ एग्जिट पोल्स की ही चर्चा हो रही है|
एग्जिट पोल के अनुसार तेजस्वी प्रताप बिहार के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं|
अंतिम चरण का चुनाव
शनिवार 7 नवंबर को अंतिम चरण के 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव का समापन हो गया| चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6:00 बजे तक तीसरे चरण में 56.12% मतदान हुआ है| इसी के साथ ही बिहार के कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई|
महागठबंधन को बहुमत

- इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के अनुसार महागठबंधन को 139 से 161 सीटें मिलती नजर आ रही है|
- वहीं जेडीयू के नेतृत्व में एनडीए केवल 69 से 91 सीटों पर सिमटी नजर आ रही हैं|
- एलजेपी को 3 से 5 सीटें और अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं|
- लोजपा का आंकड़ा 12 से 25 तक भी जा सकता है।
- बताते चलें कि जेडीयू सबसे ज्यादा 115 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
सत्तारूढ़ पार्टी को लगा झटका
अगर चुनावी नतीजे एग्जिट पोल के अनुसार ही आए तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शासन कर रही एनडीए सरकार को करारा झटका लग सकता है। नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि यह उनका अंतिम चुनाव है।
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी नतीजों में किस की किस्मत चमकेगी।
राजद में खुशी की लहर
तमाम अनुमानों में महागठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है| इसी के साथ ही महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह एवं उमंग देखने को मिल रहा है| उनके अनुसार महागठबंधन को इससे भी अधिक सीटें मिलेंगी| बिहार की राजधानी पटना में सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जश्न मनाते दिखे|
मजबूत नजर आ रहा लोजपा
तमाम बड़े एग्जिट पोल्स में यह दावा किया जा रहा है कि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में 7 से 10 सीटें जीत सकती है। हालांकि कई एग्जिट पोल्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह आंकड़ा 12 से 25 तक भी जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो लोजपा का यह अभी तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन होगा। दहाई का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
यहां देखें सभी एग्जिट पोल्स

10 नवंबर का इंतजार
बिहार के सभी चरणों के मतदान शांतिपूर्वक होने के बाद अब सभी 10 नवंबर की टकटकी लगाए बैठे हैं।
उसी दिन हमें पता चलेगा तेजस्वी प्रताप महागठबंधन की नैया पार कराने में सफल होंगे कि नहीं| नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने याद कर रहे हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार के चुनावी नतीजे बेहद दिलचस्प होने वाले हैं।
चुनाव की जानकारी
बिहार में इस साल हुए विधानसभा चुनाव की तमाम जानकारी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।
https://eci.gov.in/assembly-election/ae-2020-bihar/
IPL 2020 से बाहर कोहली की RCB, 6 विकेट से जीतकर फाइनल की रेस में SRH
https://www.liveakhbar.in/2020/11/srh-gets-into-ipl-final-2020.html
