Live Akhbar Desk-Sweety jain
1983 में पहली बार भारत को क्रिकेट में विश्वकप जीतने वाले , भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था | 22 अक्टूबर गुरूवार रात 1 बजे को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया | कपिल देव की देर रात को ही एंजियोप्लास्टी की गई और अब उनकी स्थिति स्थिर है |
अस्पताल ने बताया , ” कपिल देव ” (61साल) को अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया |
उनकी जांच की गई और फिर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ.अतुल माथुर ने आधी रात के वक्त एंजियोप्लास्टी की |
एंजियोप्लास्टी ब्लॉक हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रियाहै ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके |
कपिल देव इस समय आईसीयू में भर्ती हैं और डॉ.अतुल माथुर और उनकी टीम की गहन निगरानी में है | हो सकता है कि कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज |
जैसे ही सोशल मीडिया में खबर आई तो उनके फेंस ,चाहने वाले , टीम इंडिया के कुछ मौजूदा खिलाडियों और फिल्मस्टरों ने ट्वीट कर महान खिलाड़ी के स्वस्थ होने की कामना की |
ट्वीटस –
शाहरूख खान (अभिनेता) – जल्द से जल्द ठीक हो जाओ कपिल पाजी | आशा करता हूं , आप आपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की तेजी से ठीक हो जाएं |
ऋचा चढ्डा (अभिनेत्री)- आप जल्दी ठीक हो जाएं कपिल देव सर |
विराट कोहली (टीम इंडिया के कप्तान) – आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ का प्रार्थना कर रहा हूं | जल्द ठीक हो जाए पाजी |
सचिन तेंदुलकर (दिग्गज बल्लेबाज) – अपना ध्यान रखे | आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं |
सोशल मीडिया पर अपने प्रति लोगों का प्यार देखकर कपिल देव से भी रहा नहीं गया उन्होंने खुद ट्वीस कर कर फैंस को अपने जल्दी ठीक होने की जानकारी दी | उन्होंने लिखा – “सभी को प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद | आपका शुभकामनाओं से अभिभूत हूं | मैं ठीक होने की राह पर हूं |
More Stories
Delhi High Court : शादी के वादे पर सेक्स हमेशा नहीं होता बलात्कार
2021 में छात्रों के लिए बड़ी राहत,साल में 4 बार होगी JEE Mains की परीक्षा
नागरिकता पाना था अंतिम इच्छा,104 वर्षीय चंद्रधर दास अब नहीं रहे