Tanisha Jain- Liveakhbar Desk
देश में संक्रमितों का आंकड़ा 76 लाख के पार , 67.91 लाख लोग ठीक हुए ।
अब तक 1.15 लाख से अधिक मौतें, रिकवरी रेट 88.63% पहुंचा ।
संक्रमण के नए मामले कम हो रहे हैं। एक्टिव केस भी तेजी से कम होने लगे हैं। डेढ़ महीने में एक्टिव केस की संख्या में करीब 2 लाख से ज्यादा कमी पाई गई है। बुधवार को दूसरे दिन भी एक्टिव केस की संख्या 7.5 लाख से कम रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 64% एक्टिव केस सिर्फ 6 राज्यों में है । इनमें 50% महाराष्ट्र , कनार्टक और केरल में है ।
देश में संक्रमितों का आंकड़ा 76 लाख के पार हो गया है। अब तक 76 लाख 48 हजार 373 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 54 हजार 404 ने केस दर्ज किये जा चुके हैं। 61 हजार 933 लोग रिकवर हुए हैं, और 714 मरीजों की मौत हो गई है।
पांच राज्यों के हाल
▪️ मध्यप्रदेश – राज्य में बीते 24 घंटों में 975 ने केस मिले और 1439 मरीज रिकवर हुए 125 की मौत हो गई।
अब तक 1 लाख 62 हजार 178 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 12 हजार के लगभग लोगों का इलाज चल रहा है।
▪️ राजस्थान – राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 77 हजार 123 हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान 1897 ने संक्रमित पाए जा चुके हैं। अभी 20 हजार 254 का इलाज चल रहा है। संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 1774 हो गई है।
▪️ बिहार – राज्य में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 1 हजार पार कर चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में 8 लोग संक्रमित हो गय है । अब तक 2 लाख 6 हजार 961 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।
▪️ महाराष्ट्र – 24 घंटे में राज्य में 8151 ने केस दर्ज किये गए हैं। अब तक 16 लाख 9 हजार 516 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जबकि 13 लाख 92 हजार 308 लोग ठीक हो चुके हैं , और 42 हजार 453 मौत हो चुकी है।
▪️ उत्तर प्रदेश – प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 4 लाख 59 हजार हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2289 ने केस दर्ज किये जा चुके हैं। अभी 30 हजार 426 मरीजों का इलाज चल रहा है । संक्रमण के कारण 6741 मरीजों की मौत।
घर से निकलते समय SMS का ध्यान जरूर रखें :-
▪️ सेनिटाइजर
▪️ मास्क
▪️ सोशल डिस्टेनसिग
More Stories
Delhi High Court : शादी के वादे पर सेक्स हमेशा नहीं होता बलात्कार
2021 में छात्रों के लिए बड़ी राहत,साल में 4 बार होगी JEE Mains की परीक्षा
नागरिकता पाना था अंतिम इच्छा,104 वर्षीय चंद्रधर दास अब नहीं रहे