आमिर खान और विवादों का एक बहुत ही पुराना नाता है। हम सभी को पता है कि वे बाकी अभिनेताओं के मुताबिक काफी कम फिल्में करते है। लेकिन उनकी यही फिल्में हमेशा किसी न किसी विवाद का कारण बन जाती है। तो सबके मन मे यही सवाल उठता है कि बिना किसी कॉन्ट्रोवर्सी आमिर खान की कोई भी फ़िल्म रिलीज़ क्यों नही होती?? तो आइए जाने इसके राज़-
Pk और अन्य फ़िल्म घिरी थी विवादों में
आमिर खान की प्रसिद्ध फ़िल्म Pk कई विवादों में फसी थी। फ़िल्म में एक ऐसा सीन था जहां आदमी के रूप में शिव भगवान शहर में भाग रहा था और आमिर खान उनके पीछे पीछे भाग रहे थे।
इसने लोगो के बीच काफी विवाद पैदा किया, लोगो का कहना था की यह देवी देवताओं का अपमान है। कई धर्मगुरुओं ने उनपर कंज तसे थे। उनकी फिल्म काफी समय तक विवादों में रही।



इसके अलावा Pk का जो पोस्टर था लोगो को उससे भी काफी दिक्कत हुई थी। लोगो को इस पोस्टर में आमिर का नग्न अवतार बिल्कुल अच्छा नही लगा और लोगो ने आमिर खान पर न्यूडिटी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
सिर्फ यही नही आमिर खान पांच साल पहले अपनी बातों के कारण विवादों में आ गए थे। उन्होंने असहिष्णुता के मामले पर कहा था कि उनकी पत्नी को भारत में रहने में डर लगता है। उस वक्त उनकी फिल्म ‘दंगल’ आने वाली थी।
सरकार से भी लिया पंगा
इस बयान के कारण वे फिर विवादों में फंस गए थे। सरकार ने भी इस बयान को पसन्द नही किया था। 2017 में इनक्रेडिबल इंडिया के एम्बेसडर से भी उन्हें हटा दिया गया था।
सिर्फ यही नही 2006 में नर्मदा बचाओ आंदोलन में आमिर खान ने अपना समर्थन दिया था। वे मेधा पाटकर के साथ धरने पर भी बैठे थे। इसके बाद वे फिर विवादों में घिरे थे और गुजरात के थेटर्स में उनकी फिल्म रिलीज़ होने नही दी थी।
उनकी लास्ट फ़िल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान भी विवादों में टैब फंस गई जब उन पर कहानी चोरी करने के आरोप लगे। दरअसल, ठग्स और हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरिबेन में बहुत समानताएं हैं।
बॉलीवुड सितारों से लिया पंगा
कई बार उन्होंने बॉलीवुड सितारों के साथ पंगा लेकर भी विवादों में आये है। आमिर खान ने अमिताभ बच्चन की ‘ब्लैक’ मूवी पर एक विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि उस मूवी में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग उनके सिर के ऊपर से चली गयी।
आमिर खान और शाहरुख़ खान की लड़ाई भी काफी प्रसिद्ध रही है। इसी कारण आज तक दोनों ने कभी एक साथ कोई भी फ़िल्म नही की। आमिर खान पर आरोप लगे थे कि उन्होंने अपने कुत्ते का नाम शाहरुख़ रखा है। हालांकि, आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में साफ किया कि उनके कुत्ते का नाम कुत्ते के पुराने मालिक ने शाहरुख रखा था उन्होंने नहीं। आमिर-शाहरुख की वर्षो चली अनबन भी अब खत्म हो गयी है। वह कई मौकों पर साथ देखे जाते हैं।
फिर से आये सुर्खियों में



फिर से आमिर खान अब सुर्खियों में आ गए है। वजह यह है कि वे टर्की के PM की पत्नी से मिलने गए है। उनकी पत्नी ने ट्वीट कर बताया कि – दुनिया के जाने माने भारतीय अभिनेता, फिल्मकार और निर्देशक आमिर खान इस्तांबुल में हैं ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. मुझे ये जानकर खुशी हुई कि आमिर खान ने अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग टर्की के तमाम हिस्सों में करने का फैसला किया है। इसके बाद से वे फिर ट्रोल किये जा रहे है।
More Stories
The Boys Season 3 Release Date, Plot, Cast, And More
Asur Season 2 Release Date, Cast, Plot, and More Details
ALT Balaji’s Apharan Season 2 Release Date, Plot, Cast, And More