धोनी- रैना ने की थी एक ही साथ एंट्री और एग्जिट भी किया एक साथ – “जय- वीरू”



एमएस धोनी के बाद, टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी शनिवार (15 अगस्त) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।
33 वर्षीय ने एमएस धोनी द्वारा अपनी घोषणा के ठीक बाद अपनी सेवानिवृत्ति की खबर को तोड़ने का फैसला किया।



“यह आपके साथ खेलने के अलावा कुछ भी नहीं था, @ mahi7781। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपको इस यात्रा में शामिल करना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिंद !, ”रैना ने इंस्टाग्राम पर लिखा।
लोग शुरुवात से ही धोनी और रैना की जोड़ी को पसंद करते आ रहे है। जिस तरफ धोनी ने 2004 में इंडियन क्रिकेट टीम में पैर रखे थे वही दूसरी तरफ बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने 2005 में भारतीय क्रिकेट में अपने पैर जमाये। तबसे लोग उन्हें साथ में बल्लेबाज़ी और फील्डिंग करते हुए पसंद कर रहे है।



धोनी ने अपने कई इंटरव्यूज में भी कहा है की हर एक कप्तान का एक पसंदीदी खिलाडी होता है और सुरेश रैना के साथ उनका एक अलग सम्बन्ध है। वे सिर्फ साथ में क्रिकेट ही नहीं बल्कि कई चीज़ें करते है। चेन्नई सुपर किंग्स में भी धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है।



धोनी और रैना तबसे साथ में क्रिकेट खेल रहे है जबसे उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम में अपने पैर रखे है। धोनी ने एक बार कहा था की अगर कोई स्पिनर मैच में नहीं चलता तो मेरे पास हमेशा रैना मौजूद होता है। सुरेश रैना भी कई बार कह चुके है की धोनी से अच्छा कप्तान उन्होंने कही नहीं देखा, उन्होंने बताया की वे कप्तान के लिए बेस्ट ऑप्शन है और उनके साथ खेलने का एक अलग ही मज़ा है।



हम सभी को पता है की धोनी हमेशा से ही सातवे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आते थे , और जब जब रैना मैच में खेले है या तो वो उनसे पहले या उनके बाद बल्लेबाज़ी करने आते थे। उनकी जोड़ी काफी ज़्यादा मज़बूत है।



और इन दोनों की दोस्ती का एक और पहलू कर देखने को मिला जब धोनी के बाद रैना ने ‘कप्तान कूल’ को टैग कर कहा की आपके बिना यह गेम अधूरा सा है और आपकी इस जर्नी में, मैं आपके साथ हूँ। उन्होंने भी कल सन्यास ले लिया।
More Stories
PUBG Mobile is back in India? How to download pubg lite in India after ban?
New Tomb Raider Game 2021 Release Date
7 Best Games to be Launched in January 2021