एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी का भविष्य चर्चा का विषय बना हुआ है। 2019 विश्व कप के बाद से धोनी ने खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रखा हुआ है। धोनी क्या करेंगे? क्या वह भारत के लिए दोबारा खेलते हुए नजर आएंगे या उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिया है? यह वह प्रश्न है जो धोनी के हर फ्रेंड के दिमाग में चल रहे हैं। जबकि धोनी इस विषय पर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं।



बहुत सी क्रिकेट पंडितों का कहना है कि धोनी सितंबर में होने वाले आईपीएल में अच्छा खेल कर भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। लेकिन उनके साथ ही रहे आशीष नेहरा का मानना है कि आगामी टी-20 प्रतियोगिता का धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर पर कोई असर नहीं होगा।



नेहरा ने कहा ” जहां तक मुझे लगता है धोनी के आईपीएल करियर का उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आप एक कोच हैं , आप एक सिलेक्टर हैं या आप एक कप्तान हैं और सबसे जरूरी अगर धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं तो मैं टीम की सूची में सबसे पहला नाम उन्हीं का दर्ज करता।”



” जितना मैं धोनी को जानता हूं , मेरे ख्याल से वे अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। उनके पास अब साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है। मगर हम बैठकर इसके बारे में विचार विमर्श कर रहे हैं , क्योंकि उन्होंने अब तक संन्यास की घोषणा नहीं की है।” नेहरान ने कहा धोनी ने खुद को अपनी बल्लेबाजी अपनी कप्तानी और विकेट कीपिंग से कई दफा साबित किया है। वे एक महान खिलाड़ी है और एक महान कप्तान भी हैं।
More Stories
PUBG Mobile is back in India? How to download pubg lite in India after ban?
New Tomb Raider Game 2021 Release Date
7 Best Games to be Launched in January 2021