जिस माहमारी की चपेट में पूरा विश्व है उसकी उत्पत्ति चीन के शहर वुहान से हुई थी। लेकिन ये वहां कैसे फैला, इसकी उत्पत्ति कैसे हुई?? न कोई इस बात का पता लगा पाया है और न चीन ने कोई भी जानकारी प्रदान की है।
इसी बात पर बीबीसी वर्ल्ड से बात करते हुए एक चीन के डॉक्टर ने बड़ा दावा किया है। चीन के एक डॉक्टर प्रोफेसर क्वोक युंग युएन ने कहा कि चीन में जब इस वायरस की उत्पत्ति हुई थी तब चीन में स्थानीय अधिकारियों ने इस बात को छिपा कर रखा था।
उन्होंने बताया कि जब वे कोरोना के लिए जांच कर रहे थे उससे पहले ही सारे सबूतों को मिटा दिया गया था। उस समय क्लिनिक के जांच की रफ्तार भी काफी धीमी थी। चीन के वुहान शहर में कोरोना दिसंबर 2019 में ही फैलना शुरू हो गया था।
क्वोक युंग युएन ने यह भी बताया कि जब वे लोग Hunan के सुपरमार्किट में गए (जहां चमगादड़ बेचे जाते है) तो वहां कुछ नही था। मानो पहले से ही सब कुछ मिटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि हम यह भी कह सकते है कि क्राइम सीन को पूरी तरह साफ कर दिया गया था।
प्रोफेसर ने यह भी बताया कि क्योंकि उन्हें सुपरमार्केट में कुछ भी नही मिला, तो वे यह भी नही पता लगा पाए कि वायरस की उतपत्ति इंसानों में कहाँ से हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी संदेह की शायद वायरस की उत्पत्ति के सभी सबूतों को मिटा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जिन अधिकारी को इसकी जांच के लिए रखा गया था, उन्होंने अपना काम बैमानी से किया है। चीन ने अब तक यह बात नही बताई है कि वायरस की उत्पत्ति कहाँ से हुई है।
More Stories
What is VPN? Best free VPN extensions for Chrome
Top 5 Hollywood movies based on a true story that you must watch now
Best 20 Indian Crime Thriller Web series you should watch right now