सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने पूरे देश को झिंझोर के रख दिया है। लोग अभी भी इस बात से उभर नही पा रहे कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। इसी बीच कई ऐसी खबरे आयी है जो काफी परेशान कर देने वाली है। कई लोगो ने सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद दुख में आत्महत्या कर ली।
ऐसी ही एक खबर भिलाई से आई है जहाँ 13 वर्षीय लड़की ने सुशांत के जाने के दुख से आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले लड़की ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमे उसने कहा “सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह दुनिया से चला जाना अच्छा नही लगा, इसलिए मैं भी खुदखुशी कर रही हूं”।
इसके बाद से ही भिलाई पुलिस इस मामले में सारी जांच कर रही है। मासूम का नाम जे. एंजेला है और वह 7वी कक्षा में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से ठीक पहले उसने सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म “छिछोरे” देखी थी।
आपको बता दे कि यह कोई पहली खबर नही है। इससे पहले आंध्र प्रदेश में भी ऐसा मामला सामने आया जहां 21 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। उसके सुसाइड नोट में लिखा था कि उसे सुशांत के मरने की खबर बिल्कुल बर्दाश्त नही हो रही थी।
कैसे कर लिया मासूम ने सुसाइड?
आपको बात दे कि एंजेला अपने भाइयों में सबसे बड़ी थी। बुधवार को शाम 5 बजे के करीब टीवी पर छिछोरे फ़िल्म चल रही थी। एंजेला अपने पिता के साथ बैठकर वह फ़िल्म देख रही थी। इसी बीच उसके पिता उर्फ सतीश को कुछ काम पड़ गया और उन्हें बाज़ार जाना पड़ा।
जब वो बाज़ार से वापस आये तो एंजेला ने दरवाजा नही खोला। सतीश फिर पीछे कमरे से घर मे घुसा तो उसने देखा कि एंजेला ने टीवी के सामने ही रस्सी से अपना गला घोंट लिया है। सुशांत सिंह की फ़िल्म छिछोरे उस वक़्त भी टीवी पर चल रही थी।
पिता ने तुरन्त फंदा काटा और उसे पास के अस्पताल में ले गए। अस्पताल ने मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
याद रहे- ज़िंदगी मे कितना भी दुख हो या तकलीफ हो , आत्महत्या इसका इलाज नही होता है। आप चले जायेंगे लेकिन आपके जाने के बाद आपके चाहने वाले ज़िंदगी भर सदमे में रह जाएंगे…..
More Stories
The Boys Season 3 Release Date, Plot, Cast, And More
Asur Season 2 Release Date, Cast, Plot, and More Details
ALT Balaji’s Apharan Season 2 Release Date, Plot, Cast, And More