Australia corona update: ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले शहर, मेलबोर्न के निवासियों को बुधवार को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। क्योंकि देश ने कोरोना मामलों में वृद्धि दर्ज की जबकि न्यू साउथ वेल्स राज्य “हाई अलर्ट” पर था।
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 24 घंटों में 501 नए कोरोनोवायरस संक्रमण दर्ज किये है। यह बीमारी मार्च में ऑस्ट्रेलिया में आयी थी, तबसे इसके मरने वालों की संख्या भी 2 से 128 हो गई।
विक्टोरिया राज्य, जिनमें से मेलबोर्न राजधानी है, वहां सबसे अधिकांश नए मामले- 484 पाए गए है।
विक्टोरिया प्रीमियर डैनियल एंड्रयूज ने कहा कि चिंता की बात है कि 7 जुलाई से 21 जुलाई के बीच विक्टोरिया में आधे से ज़्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ गए थे। इन्ही में से लगभग 2000 लोगो ने अपने आप को होम क्वारंटाइन तक नहीं किया।
एंड्रयूज ने संवाददाताओं से कहा, “इसका मतलब है कि लोगों ने अस्वस्थ महसूस किया और सिर्फ अपने काम से काम रखा ।”
उन्होंने कहा, “वे खरीदारी करने गए हैं। वे काम पर गए हैं।और इसी बीच अगर उन्हें कोरोना का संक्रमण है तो वे सभी लोगो को खतरे में भी डाल रहे है ”
एंड्रयूज ने चेतावनी दी कि यदि लोग परीक्षण किए जाने के बाद क्वारंटाइन नहीं हुए, तो मामलों की संख्या ऊपर की ओर रहेगी।
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना का हाल
कुल मामले | रिकवर मामले | कुल मौते | एक्टिव मामले |
13,302 | 8,656 | 133 | 4,513 |
“और छह सप्ताह का शटडाउन छह सप्ताह तक नहीं होगा। यह उससे कहीं अधिक समय तक चलेगा। ”
विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के बीच क्रॉस-बॉर्डर यात्रा की अनुमति केवल काम, शिक्षा या चिकित्सा देखभाल के लिए दी जाएगी। सीमा को इस महीने में 100 वर्षों में पहली बार बंद किया गया है।
मेलबोर्न ने हाल के हफ्तों में कोरोनोवायरस मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी है, वायरस कई वृद्ध और नर्सिंग होम और कुछ जेलों में फैल रहा है।
विक्टोरिया ने 6,700 से अधिक कोरोनावायरस संक्रमण दर्ज किए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के कुल आधे से अधिक है।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया में मृत्यु दर कई अमीर-देशो की तुलना में कम रही है, लेकिन अधिकारियों और नीति निर्माताओं मेलबर्न में वायरल बीमारी के प्रसार के बारे में चिंतित हैं।
More Stories
What is VPN? Best free VPN extensions for Chrome
Top 5 Hollywood movies based on a true story that you must watch now
Best 20 Indian Crime Thriller Web series you should watch right now