उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बादल फटने से 3 लोगो की मृत्यु हो गयी है और अब तक 9 लोग लापता बताये जा रहे है। कई लोगो के घर पहाड़ो से हुए लैंडस्लाइड के कारण दब गए और कई लोग पानी मे बह गए है। मौसम विभाग में चेतावनी दी है कि अगले 2 दिन तक वहां भारी बारिश की संभावनाएं है।
रविवार को यहां देर रात भारी बारिश होने के कारण बादल फटने कि खबर आयी है। मुनस्यारी के टागा गांव और बंगापानी के गेला गांव में बादक फटने से सभी लोगो की हालत खराब हो गयी है। कई घर ज़मीन में ढस गए। इसी लैंडस्लाइड में 3 लोगो की मृत्यु हो गयी, वहीं 3 लोग घायल हुए।
टागा गांव में 9 लोग लापता बताये जा रहे है। इसके अलावा एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। बादल फटने के कारण गांव के सभी लोग वहीं फस गए है, क्योंकि रास्ते सभी बह गए है। बाहार किसी भो ओर जाने के लिए गांव वालों के पास कोई भी रास्ता नही है। जैसे ही यह खबर मिली राहत टीम को वहां भेज दिया गया है।
उत्तराखंड की सभी नदियां खतरे से ऊपर बह रही हैं। मनुस्यारी में तो एक पुल ही पानी बह गया है। मनुस्यारी से चीन को जोड़ने वाला रास्ता भी पूरी तरह नष्ट हो गया है। आधी से ज़्यादा सड़के पानी के बहाव से बह गई है और कई में दरारें पड़ गयी है। गांव से जुड़ने वाले सभी रास्ते खराब हो गए है जिस कारण राहत टीम को गांव वालों के पास पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
More Stories
Delhi High Court : शादी के वादे पर सेक्स हमेशा नहीं होता बलात्कार
2021 में छात्रों के लिए बड़ी राहत,साल में 4 बार होगी JEE Mains की परीक्षा
नागरिकता पाना था अंतिम इच्छा,104 वर्षीय चंद्रधर दास अब नहीं रहे