Mohit Dixit
सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस लगातार स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर रही है। आज सलमान खान की पूर्व-मैनेजर रेशमा शेट्टी ने अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया है। ख़बरों के अनुसार मुम्बई पुलिस ने रेशमा से 5 घण्टे तक पूछताछ की। चूँकि रेशमा सेलिब्रिटी मैनेजर हैं। उन्होंने कई फ़िल्म अभिनेताओं के साथ काम किया है। इसलिए मुम्बई पुलिस ने उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया जिससे कुछ नयी जानकारी मिल सके।
पुलिस ने रेशमा से सलमान खान को लेकर सवाल भी पूछे। रेशमा से पूछा गया कि जब आप सलमान खान के साथ काम कर रही थी तब क्या सलमान और सुशांत के बीच कोई मतभेद हुआ था? क्या सलमान ने सुशांत को अपने प्रोडक्शन हाउस से बैन किया था? इस पर रेशमा ने बताया कि वह सुशांत से सिर्फ 2 बार ही मिली थी। सलमान और सुशांत के बीच मतभेद जैसी कोई घटना कभी नहीं हुई। सुशांत को बैन करने वाली खबर को रेशमा ने झूठा बताया और कहा कि सलमान ने उन्हें (सुशांत) कभी भी बॉयकॉट नहीं किया ।
बता दें रेशमा शेट्टी बॉलीवुड की जानी-मानी सेलेब मैनेजर हैं। वह 2010 से 2018 तक सलमान खान की मैनेजर थीं। सलमान के बाद वह अक्षय कुमार की मैनेजर बन गयीं थीं। वर्तमान में वह अक्षय की ही मैनेजर हैं।
दरअसल KRK Box Office ट्वीटर हैंडल से फरवरी 2020 में यह ट्वीट किया गया था कि सलमान खान समेत 7 बड़े प्रोडक्शन हाउसेस ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर दिया है। इसी ट्वीट को लेकर इन फिल्म हस्तियों के खिलाफ लगातार सोशल मीडिया पर इन्हें बॉयकॉट करने की मुहिम चल रही है। ऐसे में रेशमा शेट्टी का बयान सलमान खान को राहत देने वाला है। दो दिन पहले ही बिहार में हुए सलमान समेत 7 अन्य फ़िल्म हस्तियों पर केस को भी मुजफ्फरपुर अदालत ने खारिज़ कर दिया है।
वह अभी अक्षय की ही मैनेजर हैं।
Post Views:
47