Mohit Dixit
पिछले कुछ वर्षों से बॉलीवुड में लगातार देश मे हो रही घटनाओं पर फिल्में बन रहीं हैं। अब इसी कड़ी में एक नयी फ़िल्म शामिल होने वाली है। हाल ही में गलवान वैली में हुए भारत और चीन के बीच टकराव पर अब फ़िल्म बनेगी। अजय देवगन फिल्म्स के ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी कि अजय देवगन गलवान वैली में हुए भारत चीन विवाद पर फ़िल्म बनाएगा। इस फ़िल्म की स्टारकास्ट और नाम अभी तय नहीं हुआ है।
अजय देवगन इस फ़िल्म में अभिनय भी करेंगे या नहीं इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। साथ ही फ़िल्म के डायरेक्टर कौन होंगे यह भी नहीं बताया गया है।
बहरहाल, वह इस फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगे। बता दें, गलवान वैली में हुए भारत चीन टकराव में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। यह फ़िल्म साल 2022 में रिलीज हो सकती है।
फिलहाल अजय की अगली फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जल्द रिलीज होगी।
आप का क्या कहना है हमारी इस खबर पर, कमेंट कर ज़रूर बताएं।
Follow Filmybaap on Instagram, Facebook & Twitter for more such exclusive updates.
More Stories
The Boys Season 3 Release Date, Plot, Cast, And More
Asur Season 2 Release Date, Cast, Plot, and More Details
ALT Balaji’s Apharan Season 2 Release Date, Plot, Cast, And More