कानपुर एनकाउंटर का मास्टरमाइंड विकास दुबे अभी भी फरार है जिसके कारण 8 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गयी है। विकास दुबे के खिलाफ अब तक 60 केस दर्ज है। पिछले 24 घंटे से पुलिस उसके खिलाफ सर्च ऑपरेशन कर रही है लेकिन अभी भी उसका कुछ पता नहीं है। पुलिस उसे जल्द से जल्द पकड़ना चाह रही है और इस कारण अगर उसे कोई भी ढूंढ लेता है तो उसे 50,000 का इनाम देने का तय किया गया है। न्यूज़ एजेंसी ANI ने विकास दुबे की माँ से भी बातचीत की।
माँ बोली – “किया है बुरा काम, मार दो उसे”
ANI न्यूज़ एजेंसी ने विकास दुबे की माँ से जब बात की तो सरला देवी ने कहा की वह अपने आप को सरेंडर कर दे वरना पुलिस उसे ढूंढ कर मार देगी। सरला देवी ने कहा की “वह जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी सरेंडर कर दे वरना पुलिस उसे एनकाउंटर में मार देगी। अगर पुलिस उसे ज़िंदा पकड़ती है तो उसे मार दे क्यूंकि उसने एक बहुत ही घिनोना काम किया है। मुझे तो विश्वास नहीं होता की मेरे बेटे के खिलाफ 60 मर्डर केस दर्ज है। अब मेरे मन में किसी प्रकार का कोई मोह नहीं रह गया है। वो मिले तो उसे मार दो। “
विकास दुबे पर 50,000 का इनाम
पुलिस विकास दुबे को खोजने की सभी प्रकार की कोशिश कर रही है लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चला है। उस के कारण 8 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है और कई घायल भी हुए है। इसलिए आईजी मोहित अग्रवाल ने ऐलान किया है की अगर कोई भी विकास दुबे के खिलाफ हमें जानकारी देता है तो उसे 50 हज़ार का इनाम मिलेगा।
कानपूर एनकाउंटर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम
1-देवेंद्र कुमार मिश्र,सीओ बिल्हौर
2-महेश यादव,एसओ शिवराजपुर
3-अनूप कुमार,चौकी इंचार्ज मंधना
4-नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर
5-सुल्तान सिंह कांस्टेबल थाना चौबेपुर
6-राहुल ,कांस्टेबल बिठूर
7-जितेंद्र,कांस्टेबल बिठूर
8-बबलू कांस्टेबल बिठूर
More Stories
कामधेनु आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों को कामधेनु कमिटी सेटअप करने के निर्देश दिए
मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से खुलेंगे 10 वीं और 12 वीं के स्कूल, और 1 जनवरी से खुलेंगे कॉलेज
किसानों की राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल आज, जानें किसानों के विरोध प्रदर्शन की कुछ महत्वपूर्ण बातें