3 जुलाई को सुबह कानपूर एनकाउंटर में 8 पोलिकर्मियों की मृत्यु हो गयी थी। इस एनकाउंटर के मास्टरमाइंड विकास दुबे के खिलाफ पुलिस पिछले 24 घंटे से सर्च ऑपरेशन चला रही है। लगातार पुलिस अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक विकास दुबे का कोई पता नहीं चला है। लेकिन इस एनकाउंटर में एक बड़ी खबर यह निकल कर आ रही है की छापेमारी के बारे में चौबेपुर के एक पोलिसकर्मी ने पहले ही विकास दुबे को यह जानकारी दे दी थी।
विकास की कॉल डिटेल में मिले पुलिसवालों के नंबर
चौकाने वाली बात यह सामने आ रही है की मास्टरमाइंड विकास दुबे की कॉल डिटेल में कई पुलिसकर्मियों के नंबर पाए गए है। कॉल डिटेल से यह पता चला है की पिछले 24 घंटे में उसे कोई न कोई पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन की जानकारी दे रहा था। इन्ही नंबर्स में कई पुलिसवालों के नंबर भी पाए गए है जो की काफी हैरान कर देने वाला है।
12 लोग अब तक हिरासत में – पुलिस ने पिछले 24 घंटो में सर्च ऑपरेशन करते वक़्त 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हर जगह सर्च ऑपरेशन कर रही है जहां विकास दुबे के रिश्तेदार और परिचित रहते है। अभी तक 12 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इन्हे कॉल डिटेल्स देखने के बाद पकड़ा गया है।
एक दरोगा दे रहा है विकास दुबे को सभी जानकारी
अब तक के सर्च ऑपरेशन और जांच से यह सामने आया है की चौबेपुर पुलिस थाने का एक दरोगा पुलिस के सर्च ऑपरेशन की सभी जानकारी विकास दुबे तक पहुंचा रहा है। बताया जा रहा है की इस दरोगा ने पुलिस के आने की जानकारी पहले ही उसे दे दी थी। इस शक में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड को अब तक हिरासत में ले लिया गया है। इनकी कॉल डिटेल्स के आधार पर इनसे पूछताछ हो रही है।
More Stories
कामधेनु आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों को कामधेनु कमिटी सेटअप करने के निर्देश दिए
मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से खुलेंगे 10 वीं और 12 वीं के स्कूल, और 1 जनवरी से खुलेंगे कॉलेज
किसानों की राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल आज, जानें किसानों के विरोध प्रदर्शन की कुछ महत्वपूर्ण बातें