फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं, उन्हें बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। उनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया था।
सरोज खान को गुरु नानक हॉस्पिटल में सांस की तकलीफ के चलते 20 जून को भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनका कोविड टेस्ट कराया गया था, जो निगेटिव आया। सरोज खान के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया था कि उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर हो रहा था। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेकिन अचानक देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। सरोज खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को मुंबई स्थित मलाड के मालवाणी में होगा।
कामयाब था उनका करियर..
सरोज खान ने बॉलीवुड में करीब 2000 से ज़्यादा गाना कोरियोग्राफ किये है। उन्हें अपनी कोरियोग्राफी के लिए 3 बार नेशनल अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई मशहूर गानों में जैसे ‘डोला रे डोला’, ‘एक दो तीन’, ‘ये इश्क हाये’ और ‘निंबुड़ा’ शामिल है। सरोज खान ने आखिरी बार फिल्म कलंक के तबाह हो गए गाने को कोरियोग्राफ किया था।
More Stories
The Boys Season 3 Release Date, Plot, Cast, And More
Asur Season 2 Release Date, Cast, Plot, and More Details
ALT Balaji’s Apharan Season 2 Release Date, Plot, Cast, And More