श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री द्वारा आरोपों की जांच कर रही एक विशेष जांच इकाई को अपना बयान दर्ज कराने में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने गुरुवार को 10 घंटे बिताए। महेंदानंद अलुथगामगे ने आरोप लगाया था कि टीम का 2011 विश्व कप फाइनल “कुछ पार्टियों” द्वारा तय किया गया था।
खेल मंत्रालय के पूर्व मंत्री महेंदानंद अलुथगामगे ने आरोप लगाए थे कि श्रीलंकाई टीम ने 2011 के विश्व कप को बेचा है। इस पर श्रीलंकाई खेल मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए थे और एक विशेष जांच इकाई का गठन किया था। मगर इन आरोपों को सिद्ध करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं दिए गए थे।
एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार, कुमार संगकारा जिन्होनें 2011 विश्व कप में श्रीलंका टीम की कमान संभाली थी उनसे 10 घंटों तक बयान लिया गया। मगर अभी तक उनके इस बयान का विवरण नहीं दिया गया है।
वेबसाइट ने बताया, “श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने आज खेल मंत्रालय के विशेष पुलिस जांच प्रभाग में लगभग 10 घंटे तक एक बयान दर्ज किया।”
यह बताया गया की युवा संगठन के कुछ सदस्य अपने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे थे। उनका कहना था कि एक महान और दिग्गज खिलाड़ी को अधिकारियों द्वारा परेशान किया जा रहा है।
एक रिपोर्ट के अनुसार संगकारा अपना बयान अगले सप्ताह दर्ज कराने वाले थे किंतु पुलिस के अनुरोध करने पर उन्होंने अपना बयान जल्दी दर्ज करवाया।
More Stories
PUBG Mobile is back in India? How to download pubg lite in India after ban?
New Tomb Raider Game 2021 Release Date
7 Best Games to be Launched in January 2021