आज देश भर में चिकित्सक दिवस मनाया जा रहा है। कई सालों से देश मे 1 जुलाई को हर साल चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। कोरोना माहमारी में सभी चिकित्सक हमारे लिए भगवान का रूप साबित हुए है। फ्रंटलाइन में काम कर रहे है सभी चिकित्सक विश्व के लिए गर्व की बात है।इसलिए चिकित्सको को भगवान का रूप भी माना जाता है। इस कोरोना के संकट में हम सब समझ गए है कि हमारी ज़िंदगी मे चिकित्सक के चमत्कार है। क्या आपको पता है कि चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है और आज ही के दिन क्यों? तो आइए जाने इसके पीछे का रहस्य
आज ही क्यों मनाया जाता चिकित्सक दिवस?
भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चन्द्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए 1 जुलाई को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर इसे मनाया जाता है। महान फिजिशियन डॉ. बिधान चंद्र रॉय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे। उन्हें पश्चिम बंगाल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कोलकाता शहर को खूबसूरत बनाया था। 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में रॉय अपनी डॉक्टरी की डिग्री कलकत्ता से पूरी की।
कैसी थी उनकी डॉक्टर की ज़िंदगी?
एक चिकित्सक के रूप में शुरुआत करने वाले बिधान चंद्र कोलकाता मेडिकल कॉलेज में शिक्षक भी थे। इसके कुछ सालों बाद वे भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के नेता बने और उसके बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य मंत्री का पद हासिल किया। 4 फरवरी 1961 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। इस दुनिया में अपनी महान सेवा देने के बाद 80 वर्ष की आयु में 1962 में अपने जन्मदिवस के दिन ही उनकी मृत्यु हो गयी।
दुनिया के कई दूसरे देशों में भी अलग-अलग दिन डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। जैसे कि अमेरिका में 30 मार्च को डॉक्टर्स डे मनाते हैं, पहले इसे 9 मई को मनाते थे। इसी तरह क्यूबा, कोरिया,चीन में अलग-अलग दिन इसे सेलिब्रेट किया जाता है।
More Stories
Ministry of Home Affairs summoned Amazon prime video over Tandav controversy
Black Mirror Season 6 Release Date & Cast, What will the next season based upon
Parineeti shares The Girl on the Train Release Date & Teaser