बॉलीवुड की मशहूर गायक और लोगों के दिलों पर राज करने वाली नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं।
नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। नेहा को लोगों द्वारा खूब प्यार भी मिलता रहा है।
उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो खुशी से नाचती गाती नज़र आ रही हैं, उन्होंने अपने 40 मिलियन फॉलोअर्स होने पर केक काटा और अपने फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया भी कहा। इंस्टाग्राम पर वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने बहुत ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। जिसमें नेहा कहती हैं कि “क्या यह एक सपना तो नहीं है?? मैं धन्य हुं। केवल थैंक्यू शब्द ही काफी नहीं है। हर एक इंसान का बहुत-बहुत शुक्रिया।”
उन्होंने अपना ये खुशी भरा पल अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाया।
इसके अलावा उन्होंने एक तस्वीर भी साझा कि जिसमें वो एक आलीशान कुर्सी पर बैठी है और माथे पर मुकुट पहना है। वो इस तस्वीर में किसी रानी से कम नहीं लग रही हैं।
फोटो डालते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – “आपकी नेहू का परिवार अब 40 मिलियन का हो गया है।”
साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि को लोग यहां इंस्टाग्राम पर मेरे साथ हैं उनका धन्यवाद और भगवान, माता रानी और अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए उन्होंने नेहा हार्ट्स का हैश टैग भी डाला।
नेहा कक्कड़ आज अपने सफलता के मुकाम पर खड़ी हैं। देश में ही बल्कि दुनिया के कोने-कोने में नेहा के फैंस हैं। जो उन्हें खूब प्यार देते हैं।
More Stories
The Boys Season 3 Release Date, Plot, Cast, And More
Asur Season 2 Release Date, Cast, Plot, and More Details
ALT Balaji’s Apharan Season 2 Release Date, Plot, Cast, And More