Loading...
महिलाओं के लिए एक ऐसी जगह है जहां सिर्फ उन्हें ही जाने को मिलता है। यह जगह पुरुषों के लिए नही है यानी इस जगह पुरुषों को घुसने की इजाज़त नही है। इस जगह के पीछे एक बहुत ही अनोखी रहस्यमय कहानी है। तो आइए जाने इस अनोखी जगह की रहस्यमय कहानी-
कहां स्तिथ है यह जगह?
फिनलैंड में स्थित सुपरशि आइलैंड (superSHE island) बाल्टिक सी में स्थित है। कहानी यह है कि एक समय इस आइलैंड को अमेरिका की एक महिला कारोबारी क्रिस्टीना रॉथ ने खरीदा लिया था। तबसे उन्होंने यह निर्णय लिया कि आइलैंड पर सिर्फ महिलाओं को ही एंट्री मिलेगी और तबसे उस जगह पुरुषों की को अंदर जाने के इजाज़त नही है।
क्या है इसके पीछे की कहानी?
इस आइलैंड की मालिक क्रिस्टीना एक ऐसी जगह चाहती थीं जहां महिलाएं आराम से रह सके और उन्हें किसी भी प्रकार की सामाजिक दिक्कतों का सामना करना न पड़े। इस आइलैंड पर महिलाओं के लिए फिटनेस और स्पा की सुविधा खूबसूरत सुविधा दी गयी है। ये आइलैंड एक रिजॉर्ट की तरह है जहां आराम से 10 महिलाएं अपना खूबसूरत समय बिता सकती है। इस जगह जो इन्हें सुविधा प्रदान करती है वह भी महिलाएं है। यहाँ किसी भी काम के लिए पुरुषों को नही रखा गया है।
कैसे होती है इस आइलैंड की बुकिंग?
यहां रहने के लिए इन महिलाओं को दो से चार लाख रुपए का खर्चा करना होता है। ऑनलाइन टिकट्स बुक करने से पहले महिलाओं का वीडियो कॉल के द्वारा इंटरव्यू भी लिया जाता है।सुविधाओं से भरे इस रिजॉर्ट में पुरुषों की एंट्री बैन है। क्रिस्टीना ने यह बात भी कही है कि उन्हें मर्दों से किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। वो बस महिलाओं के लिए एक सेफ और आरामदायक जगह बनाना चाहती थीं।
In this article:


Click to comment