विश्व भर में कोरोना का भय और भी बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर में सरकारें अपने देश को बचाने के लिए कई एतिहात बरत रही है। कई देशों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन अगर देश का राष्ट्रपति ही उस बात को ना माने तो लोग क्या मानेंगे? ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेर बोलसोनारो को कई बार बिना मास्क पहने देखा गया है।
मंगलवार को ब्राज़ील के फ़ेडरल कोर्ट ने राष्ट्रपति को मास्क पहनने के लिए फटकारा। कोर्ट के जज रेनेटो बोरोली ने कहा कि राष्ट्रपति सार्वजनिक स्थल में मास्क पहने वरना उनपर 2000 रेईस प्रति दिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा यानी 29,384 रुपए प्रति दिन।
दूसरा देश जहाँ सबसे ज़्यादा है कोरोना मरीज़
बता दे कि अमेरिका के बाद ब्राज़ील दूसरा देश है जहां कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले है और सबसे ज़्यादा मौते हुई है। सिर्फ मंगलवार को ही ब्राज़ील में 1400 मौते हुई है। राष्ट्रपति ने लॉकडाउन पर भी कई बार विरोध किया है।
More Stories
Best Anime like Code Geass on Netflix You should totally watch
What is VPN? Best free VPN extensions for Chrome
Top 5 Hollywood movies based on a true story that you must watch now