प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने समय के दिग्गज स्पिनर राजिन्दर गोयल अब हमारे बीच नही रहे, उम्र सम्बन्धी बीमारी के कारण उनका 77 साल की उम्र में निधन हो गया।
BCCI(भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह महेंद्रा ने शोक जताते हुए कहा कि “यह सिर्फ क्रिकेट खेल के लिए ही नही बल्कि मेरे लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है। भारत मे बाएं हाथ के वह सबसे बेहतरीन खिलाड़ी थे। सन्यास लेने के बावजूद भी उन्होंने क्रिकेट को अपनी पूरी ज़िंदगी समर्पित की और काफी योगदान दिया।”
राजिन्दर गोयल उस समय के स्पिनर है जिस समय बिशन सिंह मोदी भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य हिस्सा हुआ करते थे। इन्ही कारणों की वजह से उन्हें कभी भारतीय टीम में खेलने की जगह नही मिली। राजिन्दर गोयल ने हरियाणा और उत्तर क्षेत्र की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 150 मैचेस में ही 750 विकेट्स लिए।
राजिंदर गोयल के नाम रणजी ट्रॉफी में विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 1958/59-1984/85 के दौरान कुल 637 विकेट लिए थे। एस. वेंकटराघवन 531 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सुनील गावस्कर ने अपनी किताब “आइडिल्स” में बाएं हाथ के स्पिनर राजिन्दर गोयल का भी नाम दिया है। यह सुनकर सभी को दुख होता है कि भारत देश के इतने सर्वाधिक खिलाड़ी को कभी देश के लिए खेलने के लिए नही चुना गया।
More Stories
PUBG Mobile is back in India? How to download pubg lite in India after ban?
New Tomb Raider Game 2021 Release Date
7 Best Games to be Launched in January 2021