![]() |
सत्येंद्र जैन पाए गए कोरोना पॉजिटिव |
सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी और काफी तेज बुखार भी था। उनका ऑक्सीजन लेवल भी घट रहा था। मंगलवार को उनके कोरोना का रिजल्ट नेगेटिव पाया गया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि तेज़ बुखार और सांस लेनी की परेशानी के कारण उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बुधवार को फिरसे उनका सैंपल लिया गया। आज उनकी रिपोर्ट कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव आयी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा की – ” आप दिल्ली के लिए 24 घन्टे काम रहे थे। आपने अपने स्वास्थ्य के बारे में एक बार भी नही सोचा। मैं आपकी अच्छी सेहत के लिए कामना करता हूँ।”
इसके अलावा आम आदमी पार्टी की MLA और राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दिल्ली में अबतक 3 MLA कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
More Stories
COVID-19 Vaccine: फाइज़र वैक्सीन को अमेरिका ने दी मंजूरी
90 साल की महिला को लगा First Corona Vaccine, जानें पूरी खबर
मास्क न लगाने पर दुगना जुर्माना ,चंडीगढ़ में नही लगेगा रात का कर्फ्यू