Loading...
Xiaomi की कंपनी ने आज अपना नया प्रोडक्ट लांच किया है। यह एक 30000 mAh का पावर बैंक है जो एक साथ 3 डिवाइस को फ़ास्ट चार्ज कर सकता है। हालांकि यह अभी सिर्फ चीन में ही उपलब्ध है लेकिन जल्द ही भारत मे भी लांच हो जाएगा।
क्या है इसकी खासियत?
- यह पावर बैंक Mi के सभी पुराने पावर बैंक से ज़्यादा अच्छा और फ़ास्ट है। यह एक साथ 3 डिवाइस चार्ज कर पायेगा। Mi का दावा है कि यह फोन को 10 बार चार्ज करने वाली क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि यह iphone को 10.5 बार चार्ज कर सकता है।
- इस नए पावर बैंक में USB टाइप-सी पोर्ट भी है। इस सी टाइप USB पोर्ट के द्वारा 18 वाट फ़ास्ट चार्जिंग भी देगा।
- इसमे तीन USB पोर्ट दिए गए है जिसमे टाइप सी और टाइप ए दोनों उप्लब्ध है। आप टाइप सी की मदद से भी अपना पावर बैंक चार्ज कर सकते है।
- Mi ने यह भी दावा किया है कि टाइप सी के केबल वाले 30 वाट फ़ास्ट चार्जर से पावर बैंक मात्र 7.5 घन्टे में फुल चार्ज हो जाएगा।
- यह फ़ोन के अलावा ब्लूएटूथ वाले डिवाइस को और स्मार्ट बैंड को और अन्य डिवाइस जिसमे कम पावर की ज़रूरत होती है उसे भी चार्ज करेगा।
क्या है कीमत?
अभी यह प्रोडक्ट सिर्फ चीन मे ही मौजूद है। चीन में इसकी कीमत 160 चीनी युआन है यानी भारत मे करीब 1800 रुपए। अभी तक Mi ने यह नही बताया है कि चीन के बाद कौनसे देशों मे यह पावर बैंक लांच होगा। लेकिन जल्द ही इसके भारत मे लांच होने की उम्मीद है।