फ्रांस ने कई तरह की पाबन्दियों को हटा दिया है। इतने समय के लॉकडाउन के बाद अब जाकर लोगो को घर से बाहार निकलने की छूट मिलेगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज बयान दिया है कि फ्रांस ने कोरोना महामारी से पहली लड़ाई जीत ली है। इसी कारण फ्रांस मे कई सारी पाबंदियां हटा दी गयी है।
इमैनुएल मैक्रों ने देश के नाम अपने चौथे संबोधन मे बताया कि 3 महीने का लॉकडाउन सभी के लिए कठिन था। लेकिन अब ज़रूरी है कि हम देश की अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान दे। उन्होंने यह भी बताया कि फ्रांस ने अपने पड़ोसी देशों के लिए बॉर्डर खोल दिये है। इसके अलावा पेरिस में बार और होटल खोलने की भी इजाज़त दे दी गयी है। राष्ट्रपति द्वारा लिया गया सबसे मुख्य निर्णय यह था कि 22 जून से सभी स्कूल अनिवार्य रूप से खुल जाएंगे।
निर्णय लेने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि हम अपनी आम ज़िंदगी मे वापस आ रहे है। लेकिन यह आम ज़िंदगी पुरानी ज़िंदगी जैसी नही होगी। भले ही आप अपनी रोजमर्रा की चीज़ें करेंगे लेकिन वायरस तब भी रहेगा। सभी को सोशल डिस्टनसिंग का पालन करना होगा और खुद को सुरक्षित रखना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि “वायरस अब तक पूरी तरह से गया नही है, अगर वायरस फिर से वापस आता है तो हमे उससे लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। इस महामारी के खिलाफ हमने जंग नही जीती है लेकिन हमने पहली जीत ज़रूर हासिल कर ली है”।
More Stories
Top 5 Hollywood movies based on a true story that you must watch now
Best 20 Indian Crime Thriller Web series you should watch right now
“ग्रेट विक्ट्री डे” के अवसर पर बोली शेख हसीना, पढ़े यहां