हर साल दुनियाभर मे 14 जून को रक्तदान दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन लोगो के लिए समर्पित है जो रक्तदान में अपना सहयोग देते है। इसके अलावा इस दिन लोगो को रक्तदान करने का महत्व बताया जाता है और लोगो को इस बारे मे जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। हर साल विश्व रक्तदान दिवस की एक थीम होती है। इस साल इसकी थीम थी- ‘सुरक्षित रक्त जीवन बचाता है’।
मुख्य बिंदू-
2004 मे विश्व रक्तदान दिवस की स्थापना हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की अंतर्गत यह कैंपेन चलाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन 8 अलग अलग कैंपेन चलाता है। इसी के अंतर्गत रक्तदान दिवस भी मनाया जाता है। डब्ल्यू.एच.ओ द्वारा चलाई जाने वाली स्कीम यह रही-
- विश्व क्षय रोग दिवस
- विश्व स्वास्थ्य दिवस
- विश्व मलेरिया दिवस
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस
- विश्व एड्स दिवस
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस
- विश्व टीकाकरण सप्ताह
14 जून को ही क्यों मनाते है यह दिवस?
हर साल 14 जून को ही रक्तदान दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन कार्ल लैंडस्टीनेर (Karl Landsteiner) का जन्म जयंती मनाई जाती है। कार्ल लैंडस्टीनेर ने ABO ब्लड ग्रुप की खोज की थी। उन्हें इसके लिए नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
क्या है इस दिवस का महत्व?
रक्तदान हर साल करोड़ो लोगो की जान बचाता है। कई प्रकार के ऑपरेशन मे खून की ज़रूरत होती है। यह खून ब्लड बैंक से लिया जाता है। जितने लोग रक्त दान करते है उतने ही लोगो की जान हर साल बच जाती है।
More Stories
कामधेनु आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों को कामधेनु कमिटी सेटअप करने के निर्देश दिए
मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से खुलेंगे 10 वीं और 12 वीं के स्कूल, और 1 जनवरी से खुलेंगे कॉलेज
किसानों की राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल आज, जानें किसानों के विरोध प्रदर्शन की कुछ महत्वपूर्ण बातें