दरअसल दीपिका की माता और पिता दोनों ही दिल्ली में रहते है ,हाल ही में उनकी माँ कोरोना पॉजिटिव आई है। लेकिन कुछ परेशानियों के चलते उन्हें किसी भी हस्तपताल में एडमिट नहीं किया जा सका।
इसी दिक्कत को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर बताते हुए कहा है की उनकी माता का टेस्ट हुए 4 से अधिक हो गए है . लेकिन जब रिपोर्ट की मांग करी तब डॉक्टरों ने आकर रिपोर्ट की फोटो खींच जाने के लिए कहा। दीपिका ने बताया की उनकी माँ 59 साल की है और इनके पिता व्हाट्सएप्प जैसी चीज़े भी चलाना जानते है। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी उनकी माँ को घर पर ही रहना पद रहा है।
केजरीवाल से मदद मांगते हुए इस वीडियो में उन्होंने ने अपनी परेशानिया बताई और हॉस्पिटल में भर्ती कराने की गुज़ारिश की।
भारत में कोरोना का कहर तेज़ी से गति पकड़ रहा है और अभी कुल कोरोना मरीज़ 3,00,519 पहुँच चुके है। मृत्यु होने वाले कुल 8,872 लोग है और अभी तक 1.52 लाख लोग ही सही हो पाए है। सोशल मीडिया पे दीपिका का यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। दिल्ली की कोरोना स्तिथि का इन सब घटनाओ से अंदाज़ा लगाया जा सकता है की क्या स्तिथि है।
More Stories
COVID-19 Vaccine: फाइज़र वैक्सीन को अमेरिका ने दी मंजूरी
90 साल की महिला को लगा First Corona Vaccine, जानें पूरी खबर
मास्क न लगाने पर दुगना जुर्माना ,चंडीगढ़ में नही लगेगा रात का कर्फ्यू