महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले मे लोनार नामक झील का पानी अचानक से लाल हो गया है। वन विभाग की टीम इसका कारण पता करने मे जुटी हुई। अभी तक इस चीज़ का कोई कारण नही पता चला है। सैफान नदाफ जो कि उस जिले के तहसीलदार है उन्होंने बताया कि वे लोग बीते दो तीन दिनो से देख रहे थे कि झील के पानी का रंग अपने आप बदल रहा है। वन विभाग की टीम अभी झील से सैंपल इखट्टा करने की प्रक्रिया कर रही है ताकि इस चीज़ का कारण पता चल सके। लोनर झील एक खारे पानी की झील है को कई सालों पहले बनी थी।
महाराष्ट्र टाइम्स की एक रिपोर्ट से पता चला कि इस झील के लाल होने का कारण हलोबक्टेरिया और सेलिना फंगस का अत्यधिक हो जाना हो सकता है। इसके अलावा मौसम के बदलते हाल को भी इसका एक कारण बताया जा रहा है। लेकिन अभी तक वन विभाग ने कोई पुष्टि नही की है।
More Stories
कामधेनु आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों को कामधेनु कमिटी सेटअप करने के निर्देश दिए
मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से खुलेंगे 10 वीं और 12 वीं के स्कूल, और 1 जनवरी से खुलेंगे कॉलेज
किसानों की राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल आज, जानें किसानों के विरोध प्रदर्शन की कुछ महत्वपूर्ण बातें