1.मनमर्ज़ीयाँ
मनमर्ज़ीयाँ मूवी एक बहुत खूबसूरत ढंग से प्यार बचपन और परिपक्वता के बीच में उलझे कुछ पहलू की कहानी है।इस मूवी में में कास्ट में तापसी पन्नू विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन है।मूवी की शुरुआत कुछ ऐसे मोड़ पर हुई है जिसमे लड़की स्टेट हॉकी प्लेयर रहती है। विक्की कौशल एक डीजे के रोल में है जो तापसी के बॉयफ्रेंड रहते है पर बचपन और प्यार के बीच ये दोनो ज़िन्दगी के असली चीजों की महत्वता नही समझ पाते और फिर अभिषेक बच्चन से तापसी की शादी हो जाती है और बहुत ही अंडरस्टैंडिंग पति का रोल अदा करते है।
2. कबीर सिंह
यह मूवी जूनियर सीनियर के बीच के प्यार की कहानी को दर्शाती है। इस मूवी में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मेन कास्ट में है ।कबीर सिंह सीनियर रहते है और कॉलेज में उनका अलग दबदबा रहता है। पढ़ाई मैं भी इनका प्रदर्शन अव्वल दर्जे का रहता है पर गुस्से में बिल्कुल जीरो रहते हैं और इन्हें इनकी जूनियर से प्यार हो जाता है ।हमारे भारतीय परिवारों में लड़कियों को परिवार की बंदिशों से गुजरना पड़ता है वह भी दर्शाया गया है ।पर आखिर में सारी मुश्किलों का सामना करके जीत प्यार की ही होती है।
3.बद्री की दुल्हनिया
बद्री की दुल्हनिया एक ऐसी मूवी है जिसमें लड़कियों को अपने करियर के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए यह इसका मेन थीम है इस मूवी में मेन कास्ट है आलिया भट्ट और वरुण धवन। वरुण धवन एक बड़े बाप की बिगड़ी औलाद के रूप में दर्शाये गए है और आलिया भट्ट उसी ओर एक बहुत ही एंबिशियस लड़की के तौर में दर्शाया गया है ।दोनों के बीच प्यार हो जाता है पर आलिया भट्ट अपने आपको स्वावलंबी बनाने के लिए अपने करियर को पहले चुनती हैं और प्यार को दूसरी प्रायोरिटी रखती हैं।
4.दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
मूवी एक ऐसे परिवार की कहानी बताती है जो दिल से तो हिंदुस्तानी है पर कामकाज के वजह से विदेश में रहता है पर अपनी बेटियों को पूरे तौर तरीके वही संस्कार दिए हैं जो एक भारतीय लड़की में होने चाहिए लड़कियां बहुत ही बंदिशों में रहे पर अपनी जिंदगी खुलकर जीना भी चाहती हैं इस मूवी में मेन कास्ट है काजोल और शाहरुख खान । काजोल के पिता हिंदुस्तान वापस जाने का निर्णय लेते हैं लेकिन
काजोल अपने पिता के सामने सिर्फ एक इच्छा रखती है कि वह शादी उनकी मर्जी से ही करेगी पर उससे पहले वह पूरा यूरोप घूमना चाहती हैं। इस ट्रिप में काजोल को शाहरुख खान से प्यार हो जाता है और फिर कहानी और भी रोचक मोड़ लेती है।
5. बरेली की बर्फी
यह मूवी में मेन कास्ट है आयुष्मान खुराना और कृति सेनन। कृति सेनन को एक ऐसी लड़की के रूप में दर्शाया गया है जो बहुत ही खुले मिज़ाज़ की ज़िन्दगी को बिंदास जीने वाली लड़की के रूप में बताया गया है। इनके तीन से चार रिश्ते फेल हो जाते हैं जिस वजह से इनका लड़कों पर से विश्वास ही उठ जाता है । एक बार एक पुस्तक पड़ते वक़्त इन्हें लेखक से प्यार हो जाता है जिसने उस किताब में एक लड़की का वर्णन बिल्कुल उनके स्वभाव जैसा किया और पूरी कहानी इसी पर मंडराती है।
More Stories
The Boys Season 3 Release Date, Plot, Cast, And More
Asur Season 2 Release Date, Cast, Plot, and More Details
ALT Balaji’s Apharan Season 2 Release Date, Plot, Cast, And More