![]() |
अब दिल्ली के अस्पतालों मे सभी का होगा इलााज |
दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाल ही मे दिए निर्देशो को बदल दिया है। कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के अस्पतालों मे सिर्फ दिल्ली वासियों का ही इलाज होगा, लेकिन आज उप-राज्यपाल ने इस फैसले को बदल दिया और कहा कि दिल्ली के अस्पतालों मे किसी का भी इलाज कराया जा सकता है।
उन्होंने अपनी बातों में यह भी जोड़ा की सभी अधिकारियों को यह ध्यान रखना होगा की किसी भी मरीज को इलाज के लिए मना न किया जाए। अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को इलाज के लिए मना नही किया जाएगा क्योंकि वह दिल्ली का निवासी नही है। एएनआई समाचार एजेंसी ने बताया कि अनिल बैजल ने सभी अधिकारियों को इस बात का खास ध्यान रखने बोला है।
उप-राज्यपाल का यह फैसला सुनने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बात पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा की यह दिल्ली वासियों के लिए एक बहुत बड़ी मुसीबत बन सकता है। अपने एकाउंट से ट्वीट कर उन्होंने बताया कि-
“LG साहब के आदेश ने दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी है। देशभर से आने वाले लोगों के लिए कोरोना महामारी के दौरान इलाज का इंतज़ाम करना बड़ी चुनौती है।शायद भगवान की मर्ज़ी है कि हम पूरे देश के लोगों की सेवा करें। हम सबके इलाज का इंतज़ाम करने की कोशिश करेंगे।”
More Stories
COVID-19 Vaccine: फाइज़र वैक्सीन को अमेरिका ने दी मंजूरी
90 साल की महिला को लगा First Corona Vaccine, जानें पूरी खबर
मास्क न लगाने पर दुगना जुर्माना ,चंडीगढ़ में नही लगेगा रात का कर्फ्यू