अमेरिका,ब्राज़ील, रूस और यूनाइटेड किंगडम के बाद अब भारत कोरोना वायरस मामले मे पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। आपको बता दे कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय की आयी रिपोर्ट मे कुल 2,46,628 कोरोना वायरस मामले सामने आ गए है। भारत ने अब स्पेन को भी पीछे छोड़ दिया है। देश मे कुल 6,929 लोगो की इस गम्भीर बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। AIIMS के डायरेक्टर ने अपनी इंटरव्यू में यह भी कह दिया है कि अब देश मे मामले और तेज़ी से बढ़ने वाले है।
![]() ![]() ![]() |
देश का रिकवरी रेट 48.36 प्रतिशत रहा |
क्या है देश का रिकवरी रेट?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बात साफ बता दी है कि देश का रेकेवरी रेट अन्य देशों से ज़्यादा प्रशंसनीय है। इस सुबह तक भारत का रेकेवरी रेट 48.36 रहा है। भारत मे कुल 1,19,293 लोग कोरोना वायरस बीमारी को मात दे चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि देश मे रिकवरी रेट और तेज़ी से बढ़ेगा। भारत का रिकवरी रेट बाकी देशों के मुकाबले बहुत अच्छा है।
कल से खुलेंगे धार्मिक स्थल और मॉल्स
कल से खुलेंगे धार्मिक स्थल और मॉल्स
भारत सरकार ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और मॉल्स खोलने का आदेश दे दिया है। लेकिन सब कुछ पहले जैसा नही होगा। सरकार ने कल के लिए कुछ गाइडलाइन्स तैयार की है। इस गाइडलाइन मे कोई भी इंसान मॉल में बिना किसी के काम के घूमता नही नज़र आना चाहिए। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर मूर्ति छूने की इजाज़त किसी को भी नही होगी। काँटामिनेन्ट जोन में कुछ भी खोलने की इजाज़त नही होगी। लोग धार्मिक स्थलों पर दर्शन अपने नाम के हिसाब से कर पाएंगे।
सरकार इन सभी जिला कलेक्टर को यह गाइडलाइन्स बता दी है। कल से सभी स्थल एक नए नियम से और नई पाबन्दियों के साथ खुलेंगे।
More Stories
COVID-19 Vaccine: फाइज़र वैक्सीन को अमेरिका ने दी मंजूरी
90 साल की महिला को लगा First Corona Vaccine, जानें पूरी खबर
मास्क न लगाने पर दुगना जुर्माना ,चंडीगढ़ में नही लगेगा रात का कर्फ्यू