![]() ![]() |
39 की उम्र मे हुई कन्नड़ सुपरस्टार की मृत्यु |
कन्नड़ के सुपरस्टार चिरंजीवी सर्जा की 39 साल की उम्र मे हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी। आज के दिन बैंगलोर मे हार्ट अटैक आने के कारण वह हमारे बीच अब नही रहे।
सूत्रो के मुताबिक चिरंजीवी सर्जा को तीन दिन पहले एक प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती किया गया था। उन्हें तीन दिन से लगातार स्ट्रोक आ रहे थे और उनकी हालत काफी ज्यादा गंभीर थी। इलाज कराने के बाद वे कल ही अपने घर लौटे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और उनके सीने में काफी दर्द भी था। आज दोपहर मे जब उनकी हालत फिर से गम्भीर हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाते वक्त हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गयी। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनका कोरोना वायरस का सैंपल भी टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।
चिरंजीवी सर्जा ध्रुवा सर्जा के भाई थे। “वायुपुत्रा” फ़िल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुवात की थी। करीब 20 से ज़्यादा फिल्म्स में इन्होंने काम किया और यह लोगों को काफी पसंद भी आते थे। उनका 10 साल से ज़्यादा का फ़िल्म करियर काफी ज्यादा सम्मानीय है।
![]() ![]() |
चिरंजीवी सर्जा की शादी की तस्वीर |
कई सारे कन्नड़ और बॉलीवुड के फ़िल्म स्टार्स ने ट्विटर मे उनकी मृत्यु पर शोक जताया है। सभी लोग इस बात से काफी दुखी है। कन्नड़ एक्टर जैसे प्रियमणी, अल्लू शिरीष ने ट्वीटर पर शोक जताया। अनिल कुम्बले ने कहा कि यह काफी दुखद समाचार है।