पिछले हफ्ते ही दिल्ली सरकार ने अपनी बॉर्डर सील कर दी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज यह घोषणा कर दी है की कल से दिल्ली की सभी बॉर्डर्स खुल जाएंगी। सोमवार से लोग दिल्ली यात्रा कर पाएंगे। सभी तरह की इंटर-स्टेट बॉर्डर खुल जाएंगी और लोग अपने राज्य से दिल्ली जा पाएंगे। बॉर्डर सील होने के कारण कई लोग नॉएडा और गाज़ियाबाद में फसे हुए थे। बॉर्डर सील होने के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली से अप डाउन करने वाले लोगों को कल से राहत की सांस मिलेगी।
इसके अलावा अरविन्द केजरीवाल ने यह भी बताया की केंद्रीय सरकार की गाइडलाइन्स के हिसाब से सोमवार से सभी धार्मिक स्थल और माल्स खुल जाएंगे। लेकिन सभी होटल और हॉल्स आदेश जारी होने तक बंद रहेंगे।
साथ ही साथ अरविन्द केजरीवाल ने यह भी एलान कर दिया है की कुछ सरकारी और प्राइवेट अस्पताल सिर्फ दिल्ली में रहने वाले लोगो के लिए रहेगी। यह अस्पताल सिर्फ दिल्ली मे रहने वाले लोगों के लिए होगा। केजरीवाल ने बताया की यह ज़रूरी है की दिल्ली में रहने वाले लोगो के लिए कुछ अस्पताल रहे। बाकी बचे सरकारी अस्पताल सभी लोगों के लिए होंगे।